बेगूसराय |27 फ़रवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
आयुर्वेद के प्रति बढ़ रहा वैश्विक विश्वास: बेगूसराय स्थित आयुर्वेद महाविद्यालय के सभा कक्ष में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में आयुर्वेद के 15 चिकित्सकों को “वैद्य सम्मान” से विभूषित किया गया।
समारोह में आयुर्वेद के जिन 15 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया उनमें है प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ,डॉ. जीपी शुक्ला, उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. राम सागर दास ,डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. उर्वशी सिंन्हा, डॉ. माधुरी प्रसाद, ,डॉ. इंदु कुमारी, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी, डॉ. राजीव कुमार शर्मा, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. राजीव कुमार शर्मा शामिल है।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने कहा कि आज पूरी दुनिया आयुर्वेद की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में योग्य चिकित्सकों की कमी के बीच आयुर्वेद विशेषज्ञों की मांग देश-विदेश में तेजी से बढ़ रही है। महाविद्यालय आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में रोगी यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं।
आयुर्वेद को बताया जन-जन का विज्ञान: समारोह में डॉ. जीपी शुक्ला ने आयुर्वेद को जन-जन का विज्ञान बताते हुए इसके प्रचार-प्रसार पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन उपाधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार वर्मा द्वारा किया गया। समारोह में प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी सहित कुल 15 आयुर्वेद चिकित्सकों को अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।







Total views : 72461