
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री अशोक कुमार विश्वास ने महिलाओं को मोमेंटो देखकर किया सम्मानित
ओम मानव उत्थान सह सेवा संस्थान के द्वारा अपना द्वितीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
पटना, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, पश्चिचम चम्पारण, आरा, छपरा, सहित अन्य जिलों की महिलाएं हुए सम्मानित
बेगूसराय। 4 फ़रवरी 2025
समाज में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए और समाज की सेवा करने को लेकर पुरे बिहार के विभिन्न जिलों के लगभग 100 महिलाओं और युवतियों को सम्मानित किया गया। इसको लेकर बेगूसराय के रतनपुर स्थित एक रिसोर्ट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ओम मानव उत्थान सह सेवा संस्थान के द्वारा अपना द्वितीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर यह सम्मान समारोह 2025 आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री अशोक कुमार विश्वास थे। इसके अलावा वरिष्ठ अतिथि के रूप में मनोज बच्चन उपस्थित थे। साथ में बेगूसराय नगर निगम की उपमेयर अनिता राय, पत्रकार सह कवि अशांत भोला, डॉ. नलनी रंजन, शिक्षाविद मंजू संघई, पुष्कर गौतम, डॉ. यू एन विश्वास, गंगा प्रसाद सिन्हा, एसबी आई आरबीओ के मुख्य प्रबंधक सुजीत वर्मा, वारिष्ठ प्रबंधक मनीष कुमार सहित अन्य अतिथि ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी अतिथियों का स्वागत शाल, पौधा और मोमेंटो देकर संस्थान के अधतक्ष अलख कुमार और कोषाध्यक्ष अध्यक्ष उत्तम कुमार सिन्हा ने सम्मानित किया



सम्मानित होने वाली महिलाएं खेल, संस्कृति, अभिनय, नाट्य, शिक्षा, लेखन, पेंटिंग, चिकित्सा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। जिनमें बेगूसराय से अभिनेत्री सत्यकेती, पायल जायसवाल, दंत चिकित्सक डॉ. रजनी बरनवाल, खुशबु प्रिया सिंह, खिलाड़ी में प्रिय दर्शनी, युक्ता रानी, राजमणि, समस्तीपुर की डॉ. ए बी मंगलम, रश्मि कुमारी, रिशु कुमारी, खगड़िया की अंनुभूति वर्मा, बबली कुमारी, पटना की नम्रता कुमारी, रूचि चौधरी, अंजली सिन्हा, डॉ अर्चना त्रिपाठी, डॉ सुप्रिया, जमुई की गुड़िया कुमारी, ममता कुमारी, कटिहार की पम्मी चौधरी, पश्चिचम चम्पारण की डॉ. शिप्रा मिश्रा सहित आरा, छपरा, के आलवे अन्य जिलों की भी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान की अध्यक्ष अलख कुमार और सचिव बिंदु चौधरी ने किया।

मुख्य अतिथि अशोक कुमार विश्वास ने अपने टीकूली आर्ट के बारे में चर्चा करते हुए कहा की अबतक वें 2000 महिलाओं को इस आर्ट में सशक्त कर चुके है. जल्द ही बेगूसराय के लिए भी वें काम करेंगे और महिलाओं को फ्री में इस आर्ट की विधा सिखाएंगे। कार्यक्रम और संस्थान के कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार सिन्हा ने कहा की वे इस तरह का कार्यक्रम हर साल करते रहेंगे और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित संस्थान द्वारा किया जाता रहेगा। हर वर्ष बेहतर लोगों को जोड़ने का प्रयास करता रहूँगा।