बेगूसराय | 17 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय अंडर-19 क्रिकेट लीग के चौथे दिन जिले के चार अलग-अलग मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला। इन मुकाबलों में डंडारी क्रिकेट क्लब, बछवाड़ा क्रिकेट क्लब, बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब और मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
गांधी स्टेडियम: बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की बड़ी जीत: गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बछवाड़ा क्रिकेट क्लब ने नौला क्रिकेट क्लब को 115 रनों से पराजित किया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बछवाड़ा क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए।इस दौरान गौतम ने 71 रन और ज्ञानोदय ने 57 रनों की शानदार पारी खेली।नौला क्लब की ओर से गेंदबाजी में नीलेश और अरनब को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए नौला क्रिकेट क्लब की टीम 148 रन पर सिमट गई। बछवाड़ा की ओर से हर्ष ने 4 विकेट, जबकि गौतम और सत्यम ने 2-2 विकेट झटके।
आरकेसी मैदान: डंडारी क्रिकेट क्लब की दमदार जीत: आरकेसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में डंडारी क्रिकेट क्लब ने बरौनी क्रिकेट क्लब को 82 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
फर्टिलाइज़र मैदान: मटिहानी ग्रामीण क्लब का दबदबा : फर्टिलाइज़र मैदान पर खेले गए मैच में मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से पराजित करते हुए एकतरफा मुकाबला जीता।
ग्रीन पार्क उलाव: बेगूसराय ग्रामीण क्लब विजयी: ग्रीन पार्क, उलाव में खेले गए मुकाबले में बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने मटिहानी नगर क्रिकेट क्लब को 46 रन से हराया।
उद्घाटन समारोह: गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले का विधिवत उद्घाटन बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, वरिष्ठ क्रिकेटर मो. शकील, निराला कुमार एवं दीपक कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।






Total views : 68970










