बेगूसराय | 06 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखंड स्थित इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में अवस्थित वरुण बेवरेज लिमिटेड (पेप्सी प्लांट) एवं प्रिंस पाइप एंड फिटिंग्स लिमिटेड का मंगलवार को जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन व्यवस्था, श्रमिक सुविधाओं एवं पर्यावरणीय मानकों की स्थिति का जायजा लेना था।

उत्पादन, सुरक्षा और श्रमिक सुविधाओं की हुई समीक्षा : निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने दोनों औद्योगिक इकाइयों मेंउत्पादन प्रक्रिया सुरक्षा मानकों का अनुपाल नपर्यावरणीय प्रबंधन श्रमिकों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाएंकी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि औद्योगिक गतिविधियाँ और अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित ढंग से संचालित हो सकें।
औद्योगिक परिसर में किया गया वृक्षारोपण: निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा दोनों औद्योगिक प्रतिष्ठानों के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी आवश्यक बताते हुए अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।
“हरित औद्योगिक वातावरण से बढ़ती है कार्यक्षमता” – डीएम : इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि “हरित औद्योगिक वातावरण न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है, बल्कि इससे कर्मचारियों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और उनकी कार्यक्षमता भी बढ़ती है।” उन्होंने उद्योग प्रबंधन से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की अपील की।
अधिकारी एवं औद्योगिक प्रतिनिधि रहे मौजूद: निरीक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान GM DIC सुश्री ज्ञानेश्वरी, संबंधित विभागों के अधिकारी, औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।





Total views : 68954










