बेगूसराय | 19 दिसंबर 2025 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर-14) प्रतियोगिता 2025–26 के पाँचवें दिन गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए।
दिन के मुकाबलों में मगध ने भागलपुर को पराजित किया, जबकि तिरहुत ने दरभंगा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
🏟️ उद्घाटन एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास का भी सशक्त माध्यम है। साथ ही उन्होंने नियमित खेल अभ्यास को अनुशासन और ऊर्जा का स्रोत बताया।
🏏 पहला मुकाबला : मगध बनाम भागलपुर
टॉस जीतकर भागलपुर ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मगध की टीम ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। आयुष राज गिरि ने 44 गेंदों में 103 रन (11 छक्के, 6 चौके) बनाये। जबकि उमंग कुमार ने 36 गेंदों में 44 रन बनाये। भागलपुर की ओर से अमृत राज (3 विकेट लेकर 30 दिए और शहंशाह 2 लेकर 48 रन दिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भागलपुर की टीम 16 ओवर में 130 रन ही बना सकी। मगध की ओर से मो. अफजल खान और आयुष सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। इस तरह मगध ने यह मुकाबला 40 रनों से जीत लिया। 🏆 मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार आयुष राज गिरि को दिया गया।
🏏 दूसरा मुकाबला : तिरहुत बनाम दरभंगा: दूसरा मैच दरभंगा और तिरहुत के बीच खेला गया। दरभंगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। तिरहुत ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 153 रन बनाए। जिनमें रुद्रांश: 37 गेंदों में 64 रन और आशीष केसरी ने 36 गेंदों में 39 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए दरभंगा की टीम 12.2 ओवर में 67 रन पर ऑलआउट हो गई। बिलाल साह ने 4 ओवर, 2 मेडन, 8 रन, 6 विकेट लिए। जबकि अमरकांत ने 2.2 ओवर में 2 विकेट लिए।इस तरह तिरहुत ने मुकाबला 86 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 🏆 मैन ऑफ द मैच बिलाल साह को दिया गया।
👥 आयोजन में रहे उपस्थित: इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, शारीरिक शिक्षक विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार, दीपक, चिरंजीवी, अरुणव पंकज, दीपक कुमार दीप, शशिकांत, शुभम, रितेश, मणिकांत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्कोरर की भूमिका शिक्षक राहुल कुमार एवं अभय शंकर आर्या ने निभाई, जबकि उद्घोषणा एवं मंच संचालन शिक्षक सुमित कुमार ने किया।





Total views : 68974










