बेगूसराय 19 सितम्बर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
इस बार भी बेगूसराय में बीएमपी-8 स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। मंदिर में पिछले 56 वर्षों से माता दुर्गा की पूजा होती आ रही है। 1974 से बीएमपी जवानों ने इस पूजा की परंपरा को संभाला है। हर साल की तरह इस बार भी पूजा को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही हैं।
इंजीनियरिंग तकनीक से सजेगा प्रतिमा पंडाल: इस वर्ष पंडाल में अत्याधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक का बेजोड़ इस्तेमाल किया जाएगा। पंडाल में मां दुर्गा का राक्षस वध का दृश्य जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। राक्षस का सिर कटकर जमीन के अंदर जाएगा और पुनः शरीर से जुड़ जाएगा। शेर की दहाड़, बिजली की चमक, गर्जना और अट्टहास से वातावरण गूंज उठेगा। भगवान कार्तिक का मोर नाचेगा, शंकर भगवान पहाड़ से निकलेंगे और कमल से ब्रह्मा प्रकट होंगे। इस अद्भुत तकनीकी डिजाइन को डिजिटल कलाकार सुमन चंद ठाकुर, रवि कुमार शर्मा और अजीत कुमार की देखरेख में तैयार किया जा रहा है।

सात दिन चलेगा जागरण कार्यक्रम : 22 से 29 सितम्बर तक मंदिर परिसर में जागरण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें स्थानीय और बाहर से आए कलाकार भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। 29 सितम्बर को बनारस के अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक जय कोकिला पाण्डेय विशेष प्रस्तुति देंगे।कोलकाता से भी कलाकार शामिल होंगे। झांकी कार्यक्रम में राधे-कृष्ण, शंकर भगवान और बजरंगबली की झलकियां देखने को मिलेंगी।
केदारनाथ शैली का मुख्य द्वार : इस बार बीएमपी परिसर का मुख्य द्वार केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा। मूर्तिकार उमेश पंडित (बरौनी) मां की आकर्षक प्रतिमा तैयार कर रहे हैं। पंडाल को रागिनी लाइट से सजाया जाएगा और डेकोरेशन का जिम्मा राजीव कुमार संभाल रहे हैं।
सुरक्षा होगी चाक-चौबंद: पूरे मेला परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर और वॉकी-टॉकी से लैस जवान तैनात रहेंगे। महिला सुरक्षा बल भी पूरे मेले में मौजूद रहेगा। बीएमपी जवान 24 घंटे वर्दी और सादे लिबास दोनों में निगरानी रखेंगे।
पूजा समिति कि संरचना : बीएमपी दुर्गा पूजा समिति में कई वरिष्ठ अधिकारी और पदाधिकारी शामिल हैं। 👉 पदेन अध्यक्ष – विद्यासागर, समादेष्टा, 👉 उपाध्यक्ष – डीएसपी मंजू कुमारी, महेश प्रसाद यादव, उमेश लाल राजक, विनय भूषण राय और अनिल कुमार, 👉 सचिव – चन्द्रदेव दास, 👉 सहायक सचिव – राय साहब पासवान, चिन्देश्वरी हेम्ब्रम, संजय कुमार, नरेन्द्र प्रसाद 👉 संयुक्त सचिव मुकेश कुमार 👉 कोषाध्यक्ष – लक्ष्मी कुमार, 👉 उपकोषाध्यक्ष – श्रीकान्त कुमार 👉 संयोजक – हव० रामावतार मंडल और धर्मेन्द्र कुमार 👉 सह संयोजक – सुभाष झा। 👉 इसके अलावा हव. मेजर सिवली जावेद, हव. मेजर विधा कुमार, शोभाकान्त कुमार, अर्जुन कुमार, विजय पासवान, रम्मी कुमारी, स्नेहा गुप्ता, अनुपमा कुमारी, पल्लवी कुमारी, पवन कुमार, राम प्रवेश यादव, समिति के सदस्य है।
कई अन्य सदस्य समिति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।






Total views : 75871